PERF XI और सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • सूर्यदेव यादव और आदित्य यादव बने मैच के हीरो

 

कानपुर, 25 मई।

14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैचों में PERF XI और सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में PERF XI ने बालमोल इलेवन को 60 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए PERF XI ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए। आदित्य राज ने शानदार 57 रन, अक्षत शर्मा ने 34 और वेदांश ने 22 रनों का योगदान दिया। जवाब में बालमोल इलेवन की पूरी टीम 18.3 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। अर्नव सिंह कल्हांश ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। PERF XI की ओर से सूर्यदेव यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट चटकाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने सोलोवैर यूके इलेवन को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोलोवैर यूके इलेवन ने 25 ओवर में 175 रन बनाए। कप्तान कृष सिंह ने 43 और अब्दुल अहद ने 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन के आदित्य यादव ने नाबाद 75 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को 20.4 ओवर में जीत दिला दी। कृष्णा यादव ने भी 36 रन का योगदान दिया। आदित्य यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Comment