- क्लास 7 के छात्र ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्कूल का बढ़ाया मान, प्रिंसिपल ने किया सम्मानित
- कोच तरुण सर के मार्गदर्शन में हासिल की बड़ी सफलता, शीलिंग हाउस स्कूल में खुशी का माहौल
कानपुर, 19 मई।
इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में कानपुर के आईसीएससी स्कूल के कक्षा 7 के छात्र कियान सवलानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कियान की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने शानदार खेल कौशल, तेज प्रतिक्रिया और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया।
कियान की सफलता का श्रेय उनके कोच तरुण सिंह को भी दिया जा रहा है, जिन्होंने लगातार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने कियान की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ने कियान सवलानी को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी प्रेरित करती हैं। उन्होंने कियान की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।