प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य आयोजन

 

 

 

  • मंटोरा स्थित गीता देवी क्रिकेट एकेडमी मैदान पर होंगे मुकाबले, 1 मई 2007 के बाद जन्मे खिलाड़ी ही होंगे पात्र

 

कानपुर, 12 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से सम्बद्ध फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी द्वारा युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इसी माह कराया जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले गीता देवी क्रिकेट एकेडमी, मंटोरा मैदान पर खेले जाएंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से पंजीकृत अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों की पात्रता के लिए जन्मतिथि 1 मई 2007 या उसके बाद निर्धारित की गई है। आयोजकों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा भविष्य में बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें तैयार होने का मौका प्राप्त होगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने प्रवेश फार्म 6 मई से 15 मई तक विभिन्न निर्धारित केंद्रों से प्राप्त कर सकेंगे। फार्म के०सी०ए० कार्यालय चुन्नीगंज, फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी कल्याणपुर तथा गीता कैफे, गीता नगर क्रॉसिंग, कानपुर पर उपलब्ध रहेंगे।

आयोजन से जुड़े जहीरउद्दीन ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। खिलाड़ियों एवं टीमों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते क्रिकेटरों को अपनी क्षमता साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जहीरउद्दीन से मोबाइल नम्बर 9044564652 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment