- अंतरराष्ट्रीय पैरा रायफल शूटर ने 3 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज सहित जीते चार पदक, शहर और प्रदेश का बढ़ाया मान
- 24वीं केएसएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पैरा वर्ग में शानदार प्रदर्शन
- 10 मीटर एयर रायफल और 50 मीटर राइफल स्पर्धाओं में उमर का दबदबा
- अब 5वीं एशियन पैरा गेम्स और पैरालंपिक 2028 पर नजर
कानपुर, 9 मई।
24th KSS National Shooting Championship 2026 में शहर के अंतरराष्ट्रीय पैरा रायफल शूटर Mohammad Umar ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्डन हैट्रिक लगाई है। Bhopal स्थित एमपी स्टेट शूटिंग रेंज में 2 मई से 15 मई 2026 तक चल रही इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उमर ने 3 गोल्ड मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल चार पदकों पर कब्जा जमाकर अपने शहर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
मोहम्मद उमर ने 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग मेन एसएच-1 पैरा कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता की शानदार शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 50 मीटर राइफल .22 थ्री पोजिशन मेन एसएच-1 पैरा कैटेगरी तथा 50 मीटर राइफल .22 प्रोन मिक्स्ड एसएच-1 पैरा कैटेगरी में भी स्वर्ण पदक हासिल कर गोल्डन हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा 10 मीटर एयर रायफल प्रोन मिक्स्ड एसएच-1 पैरा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल चार पदक अपने नाम किए।
यह जानकारी Vision and Reflection High Performance Shooting Academy के सचिव एवं कोच Mayank Khade ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी से पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर और पैरा रायफल शूटर Deepak Kumar Kanaujia ने हिस्सा लिया। दीपक कुमार कनौजिया ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया, हालांकि वह कुछ अंकों से पदक जीतने से चूक गए।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि Gagan Narang, जो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और Gun for Glory के संस्थापक हैं, तथा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन सदस्य पवन कुमारा ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मोहम्मद उमर और दीपक कुमार के शानदार प्रदर्शन से अकादमी के खिलाड़ी और प्रशिक्षक उत्साहित हैं। अकादमी की डायरेक्टर Sandhya Devi सहित साथी खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
मोहम्मद उमर ने कहा कि यदि पैरा खिलाड़ियों को बेहतर स्पॉन्सरशिप, सहयोग और प्रशासनिक सहायता मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम और ऊंचा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब उनकी नजर 5वीं एशियन पैरा गेम्स 2026 पर है और उनका सपना पैरालंपिक 2028 में भारत के लिए पदक जीतकर विदेशी धरती पर तिरंगा लहराना है।
उन्होंने यह भी बताया कि 17 से 25 मई तक महू और इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप की पहली और दूसरी टीम इंडिया चयन ट्रायल में अकादमी से मोहम्मद उमर रायफल वर्ग तथा Amresh Kumar Singh पिस्टल वर्ग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।