- एकतरफा और कड़े मुकाबलों में टीमों ने दिखाया दम
- सब हेड: ओलम्पिक क्लब की 10 विकेट से बड़ी जीत, तिलक सोसायटी ने 19 रन से मारी बाजी
कानपुर, 4 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में ओलम्पिक क्लब और तिलक सोसायटी ने शानदार जीत दर्ज की।
जेम्स मैदान पर खेले गए पहले मैच में किंग्स क्लब की टीम 19 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिलाष सिंह ने 34 और अयान ने 23 रन बनाए। ओलम्पिक क्लब की ओर से पियूष पाल ने 4 विकेट और अनिकेत कुमार ने 3 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओलम्पिक क्लब की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 9 ओवर में 84 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। पुनीत पाल ने 49 रन नाबाद और आकाश यादव ने 30 रन नाबाद बनाए।
दूसरे मैच में सप्रू मैदान पर तिलक सोसायटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। अंजुल मिश्रा ने 11 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में देवांश दुबे और अमन दुबे ने 2-2 विकेट लिए। अब्बास अली ने भी 2 विकेट हासिल किए।
जवाब में इलेवन स्टार की टीम 19.1 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। अनुराग गुप्ता ने 35 और अर्पित ने 22 रन बनाए। तिलक सोसायटी की ओर से गौरव अग्निहोत्री ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस प्रकार तिलक सोसायटी ने यह मुकाबला 19 रनों से जीत लिया।