- सप्रू मैदान पर दो मुकाबलों में दिखा रोमांच, खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
- हसीन अहमद और डॉ. अंकित मेहरोत्रा बने जीत के नायक
कानपुर, 4 मई।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित CCL-T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत सप्रू मैदान पर खेले गए दो मुकाबलों में ब्लू वारियर्स और स्पार्क इंटरनेशनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहले मैच में क्रेजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। आयुष पाठक ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आयुष शुक्ला (35) और राहुल कुमार (20) ने योगदान दिया। गेंदबाजी में ज्ञानेन्द्र पाण्डेय और हसीन अहमद ने 3-3 विकेट हासिल किए।
जवाब में ब्लू वारियर्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 151 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। स्वर टंडन ने 63 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि हसीन अहमद ने 32 रन नाबाद बनाए। हसीन अहमद को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में स्पार्क इंटरनेशनल ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। जहीरुद्दीन और सिद्धार्थ ने 35-35 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि पिंटू ने 25 रन जोड़े। सीबी सिंह और आकाश श्रीवास्तव ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट स्कोचर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। उमाशंकर वर्मा (18) और अर्पित तिवारी (21) ने संघर्ष किया। स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से डॉ. अंकित मेहरोत्रा ने 3 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच बने।