- सुनील मार्शल आर्ट अकादमी में आयोजित हुई बेल्ट परीक्षा, विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता
- मुख्य प्रशिक्षक सुनील श्रीवास्तव ने तकनीकी दक्षता परखी, पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कानपुर, 2 नवंबर।
यशोदा नगर स्थित सुनील मार्शल आर्ट अकादमी में गत दिवस कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सुनील श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित परीक्षा में करीब 50 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अभ्यास और कराटे कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की।
विभिन्न बेल्ट श्रेणियों में खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता
परीक्षा में सफल खिलाड़ियों की सूची में येलो बेल्ट के लिए इशिका, शिविका, अज्लान, इजना, शन्वी, अमर और अर्नव ने सफलता हासिल की। ऑरेंज बेल्ट में अन्वित और वेदांत, ग्रीन बेल्ट में श्रेयांश और तनुष तथा ब्लू बेल्ट में मनन मिश्रा उत्तीर्ण हुए।
इसी क्रम में पर्पल बेल्ट में निखिल मिश्रा और अथर्व अवस्थी, ब्राउन बेल्ट में विवान तथा ब्लैक बेल्ट में अर्पिता मिश्रा, एकांश कश्यप और स्पर्श ने सफलता प्राप्त की।
प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को दी बधाई
इस अवसर पर अकादमी के उपाध्यक्ष सुमित कश्यप और प्रशिक्षक सिद्धांत श्रीवास्तव, राहुल कटिहार एवं टीसा श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी ने परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास जारी रखने और खेल में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।