राज्य स्तरीय सबजूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम चयनित

 

 

  • ग्रीन पार्क में जिला एवं मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद 13 खिलाड़ियों को मिला मौका, आजमगढ़ में 4 से 7 नवंबर तक होगी प्रतियोगिता

 

कानपुर, 2 नवंबर।

आजमगढ़ में 4 से 7 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सबजूनियर बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन सोमवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया गया। जिला एवं मंडल स्तरीय चयन प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।

तीन सदस्यीय टीम की निगरानी में हुआ चयन

चयन प्रक्रिया हरप्रीत सिंह, अनुज सिंह चौहान और आनंद यादव की निगरानी में संपन्न हुई। प्रदर्शन के आधार पर 13 खिलाड़ियों का चयन कानपुर मंडल की टीम के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में शशांक, देव, इशू, पीयूष, साहिल, भैरव, विराट, आरव, नितिन, आकाश, जय, नील रावत और मुदित शामिल हैं। आनंद यादव को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चयनित टीम आजमगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।

Leave a Comment