कानपुर पावरलिफ्टिंग टीम का दमदार प्रदर्शन, 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • गोरखपुर में आयोजित राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, नेशनल के लिए बढ़ी उम्मीदें

कानपुर, 5 मई।

उत्तर प्रदेश इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं चयन ट्रायल 2026 में कानपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 2 से 4 मई तक गोरखपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता के आधार पर 23 से 28 जून तक हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित होने वाली नेशनल इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

सब-जूनियर और सीनियर वर्ग में चमके खिलाड़ी

कानपुर टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सब-जूनियर वर्ग में वीरेंद्र ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि 74 किलोग्राम में विराज शुक्ला ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में प्राची ठाकुर ने जीता स्वर्ण

सीनियर वर्ग में अवि कश्यप ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं महिला सीनियर वर्ग में प्राची ठाकुर ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का नाम रोशन किया।

मास्टर वर्ग में भी मिला रजत पदक

मास्टर वर्ग में अश्विनी कुमार शुक्ला ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर टीम की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी।

खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, दी गई शुभकामनाएं

कानपुर वापसी पर खिलाड़ियों का पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम सहित आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, रमन सचान, मो. शिबली और मोतीलाल ने स्वागत किया। सभी पदक विजेताओं को आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Comment