केडीएमए क्रिकेट लीग में रोमांच, सर पदमपत सिंघानिया, पीएसी व चित्रा अकादमी विजयी

 

 

 

  • तीन मुकाबलों में बल्लेबाजों का जलवा, गेंदबाजों का भी दमदार प्रदर्शन
  • शिवा सोनकर और वंश निगम के शतक, मयंक की नाबाद पारी ने दिलाई जीत

 

कानपुर 20 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में आज खेले गये तीन मुकाबलों में सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स अकादमी, पीएसी और चित्रा क्रिकेट अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मैच में राहुल सप्रू मैदान पर सर पदमपत सिंघानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 35 ओवर में 1 विकेट पर 274 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवा सोनकर (108) और वंश निगम (105) ने बेहतरीन शतकीय पारियां खेलीं। जवाब में बीसीए की टीम 27.4 ओवर में 148 रन पर सिमट गई। प्रांशुल देव ने 5 विकेट और आयुष्मान सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके। सिंघानिया अकादमी ने यह मैच 126 रन से जीत लिया।

दूसरे मुकाबले में पीएसी मैदान पर खाण्डेकर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। शुभम कुमार (50), आकाश गौर (38) और हिमांशु (35) ने टीम को संभाला। पीएसी के गेंदबाज सारंग त्रिपाठी ने 4 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएसी ने 27 ओवर में 1 विकेट पर 193 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज की। विनायक सिंह (62) और संदीप मित्तल (नाबाद 56) ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

तीसरे मैच में गीता देवी मंटोरा मैदान पर केसको ने 179 रन बनाए। प्रशांत कुशवाहा (36) और विष्णु कुमार (29) ने योगदान दिया। चित्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से अशोक सविता ने 3 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए चित्रा अकादमी ने 22.3 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाकर 5 विकेट से जीत हासिल की। प्रिंस यादव (57) और मयंक (नाबाद 73) ने शानदार बल्लेबाजी की।

Leave a Comment