- कई खिलाड़ियों ने एक से अधिक वर्गों में दर्ज की जीत, ग्रीनपार्क बैडमिंटन हॉल में तीन दिवसीय प्रतियोगिता का भव्य समापन
कानपुर, 05 अप्रैल।
ग्रीन पार्क बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रथम कॉस्को कानपुर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में कई खिलाड़ियों ने एक से अधिक वर्गों में जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आदित्री कटियार, सम्युक्ता रेड्डी, आयुष कुमार, मोहम्मद यूसुफ, आराध्या यादव, आरल द्विवेदी, अंशिका गुप्ता, सानविका गुप्ता, शिनाया श्रीवास्तव, कार्तिक शुक्ला और रामजी दुबे जैसे खिलाड़ियों का दबदबा पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षा जैन (सीडीओ, आईएएस), अनुभव सिंह (आईएएस) एवं अंजली विश्वकर्मा (आईपीएस) उपस्थित रहीं। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके प्रदर्शन की सराहना की।
खेल भावना और प्रेरणा का संदेश
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी तय करता है।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में मनोज पांडे (चेयरमैन), डॉ. ए.के. अग्रवाल (अध्यक्ष), संदीप जैन (वाइस चेयरमैन), डी.पी. सिंह (सचिव), केशव द्विवेदी (कोषाध्यक्ष) सहित सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष, सत्यम झा, रवि दीक्षित, आशीष गौड़, विजय दीक्षित, हेमंत तिवारी, श्रीनाथ पांडे, कमलेश यादव, गगन बाजपेई, रमेश यादव, शेफाली, ज्योति, प्रिया, आशीष राजपूत आदि उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबलों के प्रमुख परिणाम
🔹 अंडर-19 वर्ग
गर्ल्स डबल्स: आदित्री कटियार / सम्युक्ता रेड्डी विजेता
बॉयज डबल्स: आयुष कुमार / मोहम्मद यूसुफ विजेता
मिक्स्ड डबल्स: आयुष कुमार / आराध्या यादव विजेता
गर्ल्स सिंगल्स: सम्युक्ता रेड्डी विजेता
बॉयज सिंगल्स: मोहम्मद यूसुफ विजेता
🔹 अंडर-17 वर्ग
गर्ल्स डबल्स: आदित्री कटियार / अंशिका गुप्ता विजेता
बॉयज डबल्स: रामजी दुबे / यश तिवारी विजेता
मिक्स्ड डबल्स: श्रेयश शुक्ला / आराध्या यादव विजेता
गर्ल्स सिंगल्स: आरल द्विवेदी विजेता
बॉयज सिंगल्स: रामजी दुबे विजेता
🔹 अंडर-15 वर्ग
गर्ल्स डबल्स: अंशिका गुप्ता / सानविका गुप्ता विजेता
बॉयज डबल्स: कार्तिक शुक्ला / श्रियांशु रंजन विजेता
गर्ल्स सिंगल्स: सानविका गुप्ता विजेता
बॉयज सिंगल्स: कार्तिक शुक्ला विजेता
🔹 अंडर-13 वर्ग
गर्ल्स डबल्स: आतिशी विश्वकर्मा / शिनाया श्रीवास्तव विजेता
बॉयज डबल्स: रुशांक मेहरोत्रा / एस. तनुश रेड्डी विजेता
गर्ल्स सिंगल्स: शिनाया श्रीवास्तव विजेता
बॉयज सिंगल्स: विराज उपाध्याय विजेता