ग्रीनपार्क में जिला स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बालिका वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया की जीत

 

 

 

 

  • बालक वर्ग में ग्रीन पार्क बना चैंपियन, खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

 

कानपुर, 18 मार्च।

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल निदेशालय एवं खेल संघ के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला ग्रीन पार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया टीम के बीच खेला गया, जिसमें सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। ग्रीन पार्क की टीम उपविजेता रही।

वहीं बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में ग्रीन पार्क टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य अतिथि रजत आदित्य दीक्षित ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान निर्णायक की भूमिका में हरप्रीत सिंह, अनुज अरबीया और दीपिका निगम मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में प्रतियोगिता निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Comment