- अंडर-13, अंडर-15 और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने पर जोर, खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने पर चर्चा
- आगामी सत्र की प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर हुआ विचार-विमर्श
कानपुर, 20 सितंबर।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) की डेवलपमेंट कमेटी की पहली बैठक शनिवार शाम संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. संजय कपूर ने की। बैठक में आगामी सत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने पर जोर
बैठक में अंडर-13, अंडर-15 एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। कमेटी के सदस्यों ने इन प्रतियोगिताओं के बेहतर आयोजन तथा युवा खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान प्रतियोगिताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सुझाव भी लिए गए।
वार्षिक आमदनी में नियमों के अनुपालन पर चर्चा
बैठक में वार्षिक आमसभा में लिए गए निर्णयों को शत प्रतिशत लागू करने का संकल्प लिया गया। साथ ही मौजूदा नियमों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक अवसर दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
बैठक में शशिकांत खांडेकर, अंकित राजपूत, रीता डे, संजय तिवारी, दिनेश कटियार एवं पी.एस. नेगी सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।