उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न, नए पदाधिकारियों की घोषणा

 

 

  • प्रदेश में पावरलिफ्टिंग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया संकल्प

 

कानपुर, 20 सितंबर।

उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन 19 सितंबर 2026 को प्रकाश मैरिज लॉन, उन्नाव में किया गया। बैठक में प्रदेशभर से आए एसोसिएशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में पावरलिफ्टिंग खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आगामी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सर्वसम्मति से हुआ नए पदाधिकारियों का चयन

आम सभा के दौरान एसोसिएशन में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने के साथ ही सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में एस.पी. सिंह को उपाध्यक्ष (बरेली), नीरज कुमार को उपाध्यक्ष (कानपुर), मुकेश कुमार को संयुक्त सचिव (बरेली), अनुप कुमार को संयुक्त सचिव (सीतापुर), सुधांशु आर्या को कार्यालय सचिव (कानपुर), सूरज भान को आयोजन सचिव (फतेहपुर), मनीष मिश्रा को सह सचिव (कानपुर), डॉ. अचित अग्रवाल को सोशल मीडिया प्रभारी (कानपुर) तथा अभ्युदय शुक्ला को सोशल मीडिया प्रभारी (नोएडा) चुना गया।

इसके अलावा राहुल तिवारी को उन्नाव पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन का सचिव तथा विक्रांत पांडे को बाराबंकी पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन का सचिव बनाया गया।

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में पावरलिफ्टिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

बैठक के समापन पर एसोसिएशन के संरक्षक अरुण पाठक, अध्यक्ष उमेश शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेश दीक्षित, उपाध्यक्ष स्मित सिंह सागरी और सचिव राहुल कुमार शुक्ला समेत वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Comment