शरद मोहन पाण्डे का निधन, कानपुर क्रिकेट जगत में शोक की लहर

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • उत्तर प्रदेश क्रिकेट के साथ-साथ कानपुर की महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में निभाई अहम भूमिका 

कानपुर, 7 जनवरी।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट को संघर्ष के दौर में नई दिशा देने वाले वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक शरद मोहन पाण्डे (74 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से प्रदेश ही नहीं, बल्कि कानपुर के क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

महिला क्रिकेट के विकास में रहा उल्लेखनीय योगदान

शरद मोहन पाण्डे ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट के साथ-साथ कानपुर की महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से महिला क्रिकेट को नई पहचान मिली। उनका अंतिम संस्कार भैरव घाट पर किया गया, जहां उनकी चिता को उनके भतीजे मुकुल ने मुखाग्नि दी।

उनके आकस्मिक निधन पर Kanpur Cricket Association के चेयरमैन डा. संजय कपूर सहित सभी पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने इसे महिला क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment