केसीए की 5 महिला खिलाडी अण्डर-23 टीम में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • एकता सिंह, अर्चना देवी, गरिमा यादव का टीम में चयन, तृप्ति सिंह एवं श्वेता वर्मा को रखा गया स्टैण्ड बाई 
  • यह टीम 10 दिसम्बर से मुम्बई में होने वाली अण्डर-23 चैम्पियनशिप में भाग लेगी

कानपुर, 8 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित अण्डर-23 टीम में केसीए की 5 महिला खिलाडियों का चुनाव किया गया है। इन खिलाड़ियों में एकता सिंह, अर्चना देवी, गरिमा यादव एवं स्टैण्ड बाई खिलाडी के रूप में तृप्ति सिंह एवं श्वेता वर्मा का चयन हुआ है। इन खिलाडियों में एकता सिंह ओपनर बल्लेबाज हैं, अर्चना देवी ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं तो गरिमा यादव मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं। वहीं स्टैण्ड बाई खिलाड़ी तृप्ति सिंह ओपनर बल्लेबाज हैं तथा श्वेता वर्मा विकेट कीपर हैं।

एकता होंगी उपकप्तान

एकता सिंह टीम की उपकप्तान बनाई गयी है। यह टीम 10 दिसम्बर से मुम्बई में होने वाली अण्डर-23 चैम्पियनशिप में भाग लेगी। टीम का पहला मैच गुजरात से होगा। इन खिलाड़ियों के चयनित होने पर केसीए चेयरमैन डा संजय कपूर, अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार ने चयनित खिलाडियों को बधाई देते हुये उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की है।

Leave a Comment