सौम्या, सानिया, शिवम, आर्यन, सुमित समेत 43 खिलाड़ियों को मिला सम्मान 

 

 

  • मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस पर प्रतिभावान खिलाड़ियों और कोच का किया गया सम्मान 

कानपुर। कानपुर मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर 43 प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पनकी स्थित त्रिपाठी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें कानपुर मंडल के खिलाड़ियों को चुना गया जिन्होंने शहर का नाम प्रदेश, देश व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नारायणा ग्रुप के अध्यक्ष अमित नारायण त्रिवेदी रहे। जिन्होंने सौम्या ओझा, सानिया सिद्दीकी, शिवम कुमार आर्यन शर्मा, सुमित शर्मा जैसे राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ अन्य को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं। प्रयास करेंगे कि नारायणा ग्रुप एक खेलों के हब की स्थापना करें जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाए। खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कानपुर महानगर का राम रोशन करें।

अध्यक्षता करते हुए श्रमिक नेता शिवम त्रिपाठी ने कहा कि खेलों को सामान्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल किया जाना चाहिए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी खेलों के प्रति और ज्यादा जागरूक हो सके। कार्यक्रम का संचालन कानपुर मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव विनय अवस्थी ने किया। सम्मान समारोह में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह रैयत, हरीश कनोत्रा, संजय सिंह, आनंद शाह, नीरज शर्मा, सर्वजीत कौर, राष्ट्रीय खिलाड़ी आरपी सिंह, शिव यादव ,सुरेश त्रिवेदी, मनोज उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र पाराशर, अंजली शर्मा के साथ 43 खिलाड़ियों के साथ हॉकी कोच राजेंद्र वर्मा को भी स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनसी बाजपेई, रणंजय सिंह, विनोद सिंह, रक्षा चतुर्वेदी, मनीष शुक्ला, मोतीलाल, प्रदीप मिश्रा, संजय मिश्रा, श्याम सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment