- पटना में आयोजित होगी प्रतियोगिता
Kanpur 8 May: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए कानपुर के वीरेंद्र त्रिपाठी को तकनीकी अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए चुना है, जो 8 मई से 15 मई तक बिहार की राजधानी पटना स्थित रेलवे खेल परिसर में आयोजित की जा रही है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुभव
वीरेंद्र त्रिपाठी वर्तमान में सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, कानपुर में शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी व जज के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राष्ट्रमंडल खेल और विश्व महिला मुक्केबाजी जैसे बड़े आयोजनों में उनकी भूमिका को सराहा गया है।
विद्यालय में खुशी का माहौल
उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य एम.के. मिश्रा, शिक्षिका मधुश्री भौमिक, डी.जी.एम. शैलेंद्र अग्निहोत्री तथा सुशील चंद्र ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य के लिए सफलता की कामना की।