सीआईएससीई नेशनल कैरम टूर्नामेंट में कानपुर को रिप्रजेंट करेंगी वैष्णवी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद हुआ चयन 

कानपुर। बेंगलुरू में 30 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 आयोजित होने वाली सीआईएससीई नेशनल कैरम टूर्नामेंट में सरदार पटेल पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी निगम का चयन हुआ है। वैष्णवी का चयन उसके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है जो कि मर्सी मेमोरियल स्कूल में 21 और 22 अगस्त 2023 को आयोजित हुई थी। यह जानकारी सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक अभिमन्यु सिंह ने दी। इस मौके पर प्रबंधक शैलेंद्र पटेल, मैनेजर गीता पटेल, प्रधानाचार्या शिप्रा पटेल, अशोक कुमार वर्मा, दीक्षा अवस्थी ने बधाई दी और वैष्णवी निगम को सम्मानित किया।

Leave a Comment