उत्तर प्रदेश साइकलिंग टीम की घोषणा

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • 21वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकलिंग चैंपियनशिप में होगी भागीदारी
  • 28 से 31 मार्च तक पंचकुला में होगा आयोजन

Kanpur 24 March: 21वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइकलिंग चैंपियनशिप 2024-25 का आयोजन 28 से 31 मार्च, 2025 तक मोरनी हिल, पंचकुला, हरियाणा में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी, जिसकी घोषणा कर दी गई है। टीम का चयन 10 नवंबर, 2024 को ट्रांस गंगा सिटी (गेट नं.-2) में आयोजित यूपी माउंटेन बाइक चयन ट्रायल के आधार पर किया गया।

पुरुष वर्ग में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

पुरुष (ओपन वर्ग)

1. विवेक राय, लखनऊ

2. राहुल कुमार, अयोध्या

3. रवि सिंह, लखनऊ

4. हिमांशु गुप्ता, उन्नाव

पुरुष (23 वर्ष से कम)

1. शिवम मौर्या, अयोध्या

2. गोपाल दागर, मथुरा

3. राम सिंह, लखनऊ

4. सत्यम कुमार, सहारनपुर

बालक (18 वर्ष से कम)

1. प्रियांशु, लखनऊ

बालक (16 वर्ष से कम)

1. अतुल चौधरी, मेरठ

यूथ मेन (12 से 14 वर्ष तक)

1. विनीत कश्यप, लखनऊ

महिला खिलाड़ियों की सूची

महिला (19 वर्ष एवं इससे अधिक)

1. पवित्रा अरोड़ा, लखनऊ

2. चांदनी, सहारनपुर

3. कुसुमलता राठौर, लखनऊ

यूथ वूमेन (12 से 14 वर्ष तक)

1. काव्य चितरांश, लखनऊ

टीम के मैनेजर और कोच की नियुक्ति

उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर शुभम गुप्ता (इलाहाबाद) होंगे, जबकि कोच की जिम्मेदारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा (अयोध्या) को सौंपी गई है।

आर.के. गुप्ता बने तकनीकी अधिकारी

कानपुर के आर.के. गुप्ता को साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Comment