यूपी बोर्ड जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता ओईएफ में 

 

 

कानपुर। कानपुर तीरंदाजी संघ और ओईएफ इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार 9 अक्टूबर से यूपी बोर्ड जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आयोजन सचित मोहित दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ओईएफ इन्टर कालेज फूलबाग में होगा। प्रतियोगिता बालक-बालिका अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 के वर्गो में रिकर्व, इंडियन राउंड और कंपाउंड राउंड में होगी। कानपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर 29 से 31 अक्टूबर तक मिर्जापुर में होने वाली राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन भी किया जायेगा।

 

Leave a Comment