- अंडर-5 से अंडर-19 आयु वर्ग तक बालक-बालिकाओं ने लिया हिस्सा, शर्मा चेस एकेडमी और कानपुर चेस एसोसिएशन ने किया आयोजन
- मुख्य अतिथि ADCP वेस्ट योगेंद्र कुमार ने कहा- शतरंज से बच्चों में एकाग्रता, धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता होती है विकसित
कानपुर, 16 नवंबर।
बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने और उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शर्मा चेस एकेडमी एवं कानपुर चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार, 15 नवंबर को प्रथम BSS रैपिड चेस टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया गया। BSS एजुकेशन सेंटर, टिकरा में आयोजित इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-5 से अंडर-19 आयु वर्ग तक के कुल 132 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सात आयु वर्गों में हुआ रोमांचक मुकाबला
प्रतियोगिता में अंडर-5, अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ADCP वेस्ट योगेंद्र कुमार, BSS एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक आशीष बाजपेई एवं शर्मा चेस एकेडमी के चेयरमैन राजेश कुमार शर्मा ने विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि योगेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
जिला और राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना लक्ष्य
इस अवसर पर आर्बिटर कुसुम शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शर्मा चेस एकेडमी का उद्देश्य बच्चों को शतरंज के माध्यम से बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विभिन्न आयु वर्गों के विजेता खिलाड़ी
अंडर-5 वर्ग: बालक वर्ग में दक्ष गुप्ता (बचपन प्ले स्कूल) ने दो अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में अदिन्द्री पांडे (डीपीएस कल्याणपुर) एक अंक के साथ विजेता रहीं।
अंडर-7 वर्ग: बालिका वर्ग में रुहिस गोस्वामी (सीलिंग हाउस स्कूल) तीन अंक के साथ प्रथम और काश्वी (युगान्तर इंटरनेशनल स्कूल) एक अंक के साथ द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में शुभांक वाजपेयी (मास्टरमाइंड चेस) और शिवांश साहू (केआर एजुकेशन) ने 3½-3½ अंक हासिल किए, जबकि मृत्युंजय कुमार यादव (युगान्तर इंटरनेशनल) तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-9 वर्ग: बालिका वर्ग में मायरा गुप्ता (सीलिंग हाउस स्कूल) पांच अंक के साथ प्रथम, आरध्या गुप्ता (यूपी विराना सेवा समिति) 3½ अंक के साथ द्वितीय और शान्वी राजपूत (मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल) तीन अंक के साथ तृतीय रहीं। बालक वर्ग में वेदांश शर्मा (एनएलआर लिटिल स्टेप्स) चार अंक के साथ प्रथम, वंश श्रीवास्तव (श्रीराम एजुकेशन सेंटर) चार अंक के साथ द्वितीय और वेदान्त गुप्ता (चिन्मय इंटरनेशनल स्कूल, कल्याणपुर) चार अंक के साथ तृतीय रहे।
अंडर-11 वर्ग: बालिका वर्ग में सान्त्वी ओमर (बिलाबॉन्ग हाई स्कूल) चार अंक के साथ प्रथम, अर्द्धांश वर्मा (एलन हाउस पनकी) दो अंक के साथ द्वितीय और आरना सिंह (युगान्तर इंटरनेशनल) एक अंक के साथ तृतीय रहीं। बालक वर्ग में मोहम्मद जैदान (सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स) पांच अंक के साथ प्रथम, विदिमराज (श्रीराम एजुकेशन सेंटर) चार अंक के साथ द्वितीय और शिवांश राठौर (एलन हाउस स्कूल, पनकी) चार अंक के साथ तृतीय रहे।
अंडर-13 वर्ग: बालिका वर्ग में प्रियांशी यादव (डीपीएस कल्याणपुर) 3½ अंक के साथ प्रथम, अनन्या गुप्ता (वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर) तीन अंक के साथ द्वितीय और परिधि (एलन हाउस पब्लिक स्कूल) 2½ अंक के साथ तृतीय रहीं। बालक वर्ग में आर्ष गहदोई (मदर टेरेसा मिशन स्कूल) और आर्ष चौरसिया ने 4½-4½ अंक हासिल किए, जबकि मौलिक गुप्ता (वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर) चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-15 वर्ग: बालिका वर्ग में आद्या मिश्रा (वीआरएसडी शिक्षा निकेतन) चार अंक के साथ प्रथम, रितु नलेरजा (द चिन्मयम स्कूल) 3½ अंक के साथ द्वितीय और एंजलिना गोस्वामी (एमएचएम कैंट) तीन अंक के साथ तृतीय रहीं। बालक वर्ग में अद्यांश सिंह (चिन्मयम स्कूल), आर्य द्विवेदी (मर्सी मेमोरियल स्कूल) और सार्थक कटियार (युगम इंटरनेशनल स्कूल) ने चार-चार अंक प्राप्त कर क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 वर्ग: बालिका वर्ग में हिमानी शाह (शीलिंग हाउस स्कूल) तीन अंक के साथ प्रथम, सुरुचि श्रीवास्तव (जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल) और प्रिंसी सिंह राजपूत (युगम इंटरनेशनल स्कूल) दो-दो अंक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शुभ अवस्थी (ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल) चार अंक के साथ प्रथम, अक्षत राठौर और अजब सिंह (दोनों केआर एजुकेशन सेंटर) तीन-तीन अंक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।