लखनऊ ने 21 रनों से जीती स्पोर्ट्सकॉन ट्रॉफी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर। आईडीए कानपुर द्वारा आयोजित स्पोर्ट्सकॉन टूर्नामेंट में रविवार को लखनऊ और कानपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ ने कुल 224 रन बनाकर कानपुर पर 21 रनों से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब लखनऊ के डॉ. अभिस्कार को दिया गया । बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज कानपुर के डॉ. सचिन रहे। बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज कानपुर के डॉ. अभिलाष चतुर्वेदी रहे और बेस्ट फील्डर ऑफ द सीरीज डॉ विशाल ने जीता। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कार स्वरूप ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इस अवसर पर आईडीए कानपुर के प्रेसीडेंट डॉ. नीरज सोनी, मीडिया प्रमुख डॉ. अवधेश तिवारी, सचिव डॉ. अनीश कपूर, स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट डॉ. जगवीर सलूजा, स्पोर्ट्स सचिव डॉ. श्रवण सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. अमित मिश्रा, आईडीए फतेहपुर के अध्यक्ष डॉ. सौरभ चौहान और डॉ. अंकुर चौहान आदि उपस्थित रहे । टूर्नामेंट का समापन आईडीए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अमित शुक्ला व सचिव डॉ. सचिन प्रकाश के समापन वक्तव्य के साथ हुआ।

Leave a Comment