- फ्रेंड्स, माइटी मेवरिक्स और कानपुर हीरोज का हुआ हार से सामना
कानपुर, 23 नवंबर।
यूनाइटेड चैंपियंस लीग (UCL) के तहत खेले गए तीन अहम मुकाबलों में दमदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। तीन अलग-अलग ग्राउंड पर खेले गए इन मुकाबलों में कानपुर साउथ फीनिक्स, एस्पायरिस और सुविधा ट्रैवल्स ने प्रभावशाली जीत हासिल की।
कानपुर साउथ फीनिक्स ने 7 विकेट से दर्ज की आसान जीत
नरैना क्रिकेट ग्राउंड पर फ्रेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान दिलीप शाह (41), आयुष मंधानी (28) और रमन भुल्लर (26) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। फीनिक्स की ओर से अमन ठाकुर ने 3 विकेट, जबकि प्रकाश चावला और कप्तान नीलेश दुसेजा ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में कानपुर साउथ फीनिक्स ने शानदार शुरुआत की और 20.3 ओवर में 172/3 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।डॉ. मनस शुक्ला ने नाबाद 61 रन, तरुण द्विवेदी ने 47 रन और अमन ठाकुर ने नाबाद 26 रन जोड़े।
सम्मान:
मैन ऑफ द मैच – अमन ठाकुर
बेस्ट बैट्समैन – डॉ. मनस शुक्ला
बेस्ट बॉलर – नीलेश दुसेजा
फाइटर ऑफ द मैच – रमन भुल्लर
35+ बेस्ट परफॉर्मर – प्रकाश चावला
एस्पायरिस की रोमांचक जीत, माइटी मात्र 2 रन से हारी
OEF क्रिकेट स्टेडियम पर फील्डिंग चुनने वाले माइटी मेवरिक्स के सामने एस्पायरिस ने 181/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।कमरान अली ने नाबाद 90 रन की शानदार पारी खेली, जबकि एकलव्य हैदराबाद ने 47 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए Mavericks की टीम शानदार लय में दिखी लेकिन 28.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट होकर 2 रन से हार गई। रोहित धवन (53) और देवेश तिवारी (44) ने उपयोगी पारी खेली। Aspiris की ओर से मो. आरिफ और नंद किशोर यादव ने 3-3 विकेट लिए।
सम्मान:
मैन ऑफ द मैच – कमरान अली
बेस्ट बैट्समैन – रोहित धवन
बेस्ट बॉलर – मो. आरिफ
फाइटर ऑफ द मैच – देवेश तिवारी
35+ बेस्ट परफॉर्मर – नंद किशोर यादव
सुविधा ट्रैवल्स ने कानपुर हीरोज को 100 रन से हराया
रामलखन भट्ट डिग्री कॉलेज ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए Suvidha Travels ने 25 ओवर में 205/8 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अंश खत्री ने नाबाद 66 रन, आशीष लालवानी ने 43 रन और पुनीत भाटिया ने 30 रन का योगदान दिया। हीरोज़ की गेंदबाजी में सोनू और रिंकू ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में Kanpur Heroes 16 ओवर में 105/7 का स्कोर ही बना सके। रिंकू (27 नाबाद) और रोहित तिवारी (27) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली।
सम्मान:
मैन ऑफ द मैच – अंश खत्री
बेस्ट बैट्समैन – आशीष लालवानी
बेस्ट बॉलर – ऋषभ