अमोल एकादश और आदित्य किचन गैलरी के बीच आज शाम होगा फाइनल मुकाबला

 

 

  • संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने दर्ज की जीत
  • सैयद अयान और शिवम कुमार शर्मा बने मैच के हीरो
  • अमोल एकादश ने चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी को 12 रन से हराया

कानपुर, 2 जुलाई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध आरवीएस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग फॉर जैक्सन कमिंस ट्रॉफी अंडर-19 टी-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में अमोल एकादश और आदित्य किचन गैलरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले सेमीफाइनल में अमोल एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन बनाए। शाश्वत बंदोह ने 37, ब्रजेश ने 26, क्षितिज तिवारी और सैयद अयान ने 22-22 रनों का योगदान दिया। चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की ओर से आकाश कुमार राठौर ने 2 तथा अनिमेश मेहरोत्रा ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चन्द्रा क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। आदित्य गुप्ता ने शानदार 85 रन बनाए, जबकि शिवा राजपूत ने 17 रन जोड़े। अमोल एकादश की ओर से सैयद अयान ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि क्षितिज तिवारी ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। अमोल एकादश ने यह मुकाबला 12 रन से अपने नाम किया।

सैयद अयान बने पहले सेमीफाइनल के मैन ऑफ द मैच

हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सैयद अयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार पूर्व रणजी खिलाड़ी कपिल पाण्डे एवं राहुल सप्रू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

आदित्य किचन गैलरी ने 5 विकेट से दर्ज की दमदार जीत

दूसरे सेमीफाइनल में पटेल प्रॉपर्टीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए। आकाश त्रिवेदी ने 53 तथा सत्यम यादव ने 24 रनों की पारी खेली। आदित्य किचन गैलरी की ओर से आर्यन कनौजिया ने 3 विकेट, जबकि आदित्य अवस्थी और शिवम कुमार शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य किचन गैलरी ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अव्यक्त पाण्डे ने 43, शिवम कुमार शर्मा ने 35, प्रबलजीत यादव ने 27 तथा शिवांश ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पटेल प्रॉपर्टीज की ओर से माधव गुप्ता ने 2 और पंकज ने 1 विकेट लिया।

शिवम कुमार शर्मा को मिला मैन ऑफ द मैच सम्मान

ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर आदित्य किचन गैलरी को फाइनल में पहुंचाने वाले शिवम कुमार शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल मुकाबले पर टिकी निगाहें

दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अब टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में अमोल एकादश और आदित्य किचन गैलरी आमने-सामने होंगी, जहां दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। गुरुवार शाम होने वाले इस मुकाबले में केसीए और यूपी टी 20 लीग के चेयरमैन डॉ संजय कपूर मुख्य अतिथि होंगे।

Leave a Comment