स्वास्तिक इंटरनेशनल और मेपलवुड इलेवन की शानदार जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दम, शिवांश और नमन बने जीत के नायक

 

कानपुर, 1 जून।

अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 में सोमवार को कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। लीग के पहले मुकाबले में स्वास्तिक इंटरनेशनल ने ओलिवर ब्राउन पर 9 विकेट से प्रभावशाली जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ओलिवर ब्राउन की टीम 25 ओवर में 125 रन ही बना सकी। कप्तान अर्नव कटियार ने शानदार 100 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में स्वास्तिक इंटरनेशनल ने कप्तान शिवांश प्रताप सिंह की नाबाद 91 रनों की शानदार पारी की बदौलत 17.1 ओवर में एक विकेट खोकर 128 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शिवांश प्रताप सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में मेपलवुड इलेवन और लिवरपूल इलेवन आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेपलवुड इलेवन ने 25 ओवर में 169 रन बनाए। नमन भारद्वाज ने 61 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी खेली और टीम की जीत की नींव रखी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिवरपूल इलेवन की टीम निर्धारित 25 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। प्रिंस यादव ने 59 रनों का संघर्षपूर्ण योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मेपलवुड इलेवन ने 12 रन से मुकाबला जीत लिया। नमन भारद्वाज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

Leave a Comment