स्वर टण्डन की नाबाद अर्धशतकीय पारी से बी०सी०ए० लीजेण्ड्स की जीत

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • सुरेन्द्र सिंह की शानदार गेंदबाजी, ब्लू वारियर्स को 5 विकेट से हराया

 

कानपुर 09 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (Sunday League-8) के अंतर्गत बी०सी०ए० मैदान, गंगा बैराज पर खेले गए दिन-रात्रि मुकाबले में बी०सी०ए० लीजेण्ड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू वारियर्स को 5 विकेट से पराजित कर दिया। मैच में स्वर टण्डन की नाबाद अर्धशतकीय पारी और सुरेन्द्र सिंह की प्रभावी गेंदबाजी टीम की जीत का मुख्य आधार रही।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वारियर्स की टीम 29.4 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रोहित सिंह ने 53 रन, मनिन्दर सिंह ने 42 रन और त्रिभुवन दीक्षित ने 22 रन का योगदान दिया।

बी०सी०ए० लीजेण्ड्स की ओर से सुरेन्द्र सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि सत्येन्द्र यादव ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए।

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी०सी०ए० लीजेण्ड्स ने 27 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से स्वर टण्डन ने शानदार 70 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा लविश श्रीवास्तव ने 46 रन और विनीत रस्तोगी ने 22 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

ब्लू वारियर्स की ओर से त्रिभुवन दीक्षित ने 21 रन देकर 2 विकेट तथा दिनेश यादव ने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए सुरेन्द्र सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment