- सेंट थॉमस विद्यालय में दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- द चिंटल्स स्कूल का रहा दबदबा, मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल देकर किया सम्मानित
कानपुर, 7 जुलाई।
सीआईएससीई जोनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट (सत्र 2026-27) का दो दिवसीय आयोजन मंगलवार को सेंट थॉमस विद्यालय, किदवई नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले विद्यालय के सभागार में टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के निर्धारित नियमों के अनुसार खेले गए। प्रतियोगिता में कानपुर दक्षिण के प्रतिष्ठित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने टीम एवं व्यक्तिगत (एकल) वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों एवं विद्यालयों की टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

नौ विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में सेंट थॉमस स्कूल, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (किदवई नगर), द चिंटल्स स्कूल, सुघर सिंह एकेडमी, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, यू.पी. किराना सेवा समिति विद्यालय, मर्सी मेमोरियल स्कूल, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल तथा वेंडी एकेडमी हाई स्कूल सहित कुल नौ विद्यालयों ने भाग लिया।

द चिंटल्स स्कूल का शानदार प्रदर्शन
टीम चैंपियनशिप में द चिंटल्स स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश वर्गों में पहला स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं सेंट थॉमस स्कूल और डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में स्थान प्राप्त किया।

टीम चैंपियनशिप के परिणाम
बालक वर्ग
अंडर-14
प्रथम – द चिंटल्स स्कूल
द्वितीय – सेंट थॉमस स्कूल
तृतीय – वेंडी एकेडमी हाई स्कूल
अंडर-17
प्रथम – द चिंटल्स स्कूल
द्वितीय – स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल
तृतीय – सेंट थॉमस स्कूल
अंडर-19
प्रथम – द चिंटल्स स्कूल
द्वितीय – डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर
तृतीय – स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल
बालिका वर्ग
अंडर-14
प्रथम – द चिंटल्स स्कूल
अंडर-17
प्रथम – सेंट थॉमस स्कूल
द्वितीय – द चिंटल्स स्कूल
अंडर-19
प्रथम – डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर

प्रधानाचार्य ने जताया आभार
प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने निर्णायक मंडल, प्रतिभागी विद्यालयों के शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास करती हैं।
समापन अवसर पर श्री मैथ्यू जोसेफ, श्रीमती प्रिया सचान, श्री विपिन पाल, श्री रॉकी एडविन, श्री ऑगश्टिन एवं श्री एलेन डिसूजा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।