सीएम योगी के मिशन से जुड़े खिलाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

अंजनी विहार पार्क एमआईजी पनकी में आयोजित किया गया वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

कानपुर। पर्यावरण अच्छी लिविंग के साथ-साथ हमारी लाइफस्टाइल के लिए भी अति आवश्यक है। यदि आसपास का पर्यावरण अच्छा होगा तो एक पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है, जो हमारी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाता है। इसके अलावा बढ़ते मरुस्थलीकरण के चलते गायब हो रही हरियाली के दृष्टिगत भी यह जरूरी है कि हम अपने आसपास के वातावरण को ग्रीनरी से सजाएं। सीएम योगी ने हाल ही में इसकी पहल की है और पूरे प्रदेश में 35 करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प की सिद्धि के लिए रविवार को अंजनी विहार पार्क एमआईजी पनकी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद आरती त्रिपाठी, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप सालवान, ऋषि सिंह, ललित, विनोद शुक्ला, गोपेश श्रीवास्तव, रिंकू, सुधाकर, राहुल कटियार, अखिलेश, सर्वेश मोहन, अमित शुक्ला आदि उपस्थित रहे और सभ्रांत परिवार की महिलाओं और बच्चों ने भी प्रकृति को सजाने में अपना सहयोग दिया।

Leave a Comment