- वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग
कानपुर – 12 दिसम्बर
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वूमैन्स टैलेंट हंट क्रिकेट लीग के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में के०सी०ए० ग्रीन एकादश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए के०सी०ए० ब्लू एकादश को 28 रनों से पराजित किया।
के०सी०ए० ग्रीन की जीत में भावी सिंह पटेल और सिमरन भाटी (सिम्मी) की अहम भूमिका रही। भावी सिंह पटेल ने 56 रन की शानदार पारी खेलने के साथ 10 रन देकर 1 विकेट भी झटका, वहीं सिमरन भाटी ने नाबाद 57 रनों की सधी हुई पारी खेली। गेंदबाजी में गरिमा यादव ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
संक्षिप्त स्कोर इस प्रकार रहा :
के०सी०ए० ग्रीन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जवाब में के०सी०ए० ब्लू एकादश निर्धारित 28 ओवरों में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। ब्लू टीम की ओर से तृप्ति सिंह ने 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि हर्षिता 31 रन बनाकर नाबाद रहीं।
परिणाम : के०सी०ए० ग्रीन एकादश 28 रनों से विजयी