गंगा दशहरा व पर्यावरण दिवस पर होगा शरबत वितरण सेवा कार्यक्रम

 

 

 

  • भारत स्काउट और गाइड कानपुर नगर की पहल, जनसेवा से जुड़ने का अवसर
  •  गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस का अद्भुत संयोग

 

Kanpur 4 June

5 जून को गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस एक साथ पड़ने का पावन अवसर है। गंगा दशहरा के दिन पुण्य सलिला मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, जिससे सगर पुत्रों को मोक्ष प्राप्त हुआ। इसी दिन को धार्मिक, पर्यावरणीय और सामाजिक दृष्टि से विशेष माना जाता है।

जनसेवा का संकल्प : शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

इस विशेष दिन को जनसेवा से जोड़ते हुए भारत स्काउट और गाइड कानपुर नगर द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का स्थल स्काउट भवन, ब्रिजेन्द्र स्वरूप पार्क रहेगा। यह सेवा कार्य 5 जून, बुधवार को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

एडल्ट कमिश्नर गाइड के मन से उपजा विचार

इस जनसेवा अभियान का विचार एडल्ट कमिश्नर गाइड श्रीमती शारदा शुक्ला जी के मन में आया, जिनके नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न होगा।

Leave a Comment