राज्य स्तरीय फुटसल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन 18 को

 

कानपुर। “राज्य स्तरीय फुटसल संगठन” 5 अप्रैल से 7 अप्रैल, 2024 के बीच फुटसल राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन ‘फिजिकल एजूकेशन कॉलेज ऑफ नोयडा’ में कर रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी प्रतिभाग करने जा रही है। ‘कानपुर फुटसल संगठन’ के निर्देश पर 18 मार्चच को ऐलनहाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन्स के फुटसल मैदान में सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक टीम का चयन सुनिश्चित किया गया है। सभी इच्छुक प्रतिभागियों का चयन प्रक्रिया में स्वागत है। यह जानकारी संघ के महासचिव विकास विक्टर ने दी।

Leave a Comment