सीबीएसई क्लस्टर XIX वॉलीबाल प्रतियोगिता में आरके यादव होंगे तकनीकी अधिकारी

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन ने प्रतिष्ठित निर्णायकों को किया नामित
  • श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल, आगरा में प्रतियोगिता का आयोजन

KANPUR, 30 September: श्री महावीर जी पब्लिक स्कूल, शमसाबाद रोड, फतेहाबाद, आगरा में 2 से 7 अक्टूबर 2024 तक सीबीएसई क्लस्टर XIX के अंतर्गत वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा दक्ष वॉलीबाल निर्णायकों और तकनीकी अधिकारियों की टीम को नामित किया गया है। इसमें कानपुर के तीन ऑफिशियल्स का चयन किया गया है, जिसमें आरके यादव इकलौते तकनीकी अधिकारी नामित किए गए हैं। आरके यादव विगत कई वर्षों से कानपुर और प्रदेश में वॉलीबाल खेल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और भविष्य की पौध को तैयार करने में जुटे हैं। इसके अलावा विजय शंकर सिंह और ए पी सिंह भी निर्णायक नामित किए गए हैं। 

निर्णायक और तकनीकी अधिकारी टीम

प्रतियोगिता में उच्च स्तर की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित निर्णायकों और तकनीकी अधिकारियों को नामित किया गया है:

1. शैलेन्द्र यादव (झांसी)

2. विजय शंकर सिंह (कानपुर)

3. ए.पी. सिंह (कानपुर)

4. आर.के. यादव – तकनीकी अधिकारी (कानपुर)

5. दिलीप वर्मा (रायबरेली)

6. ज्ञानेन्द्र कुमार (रायबरेली)

7. देवेंद्र यादव (आजमगढ़)

8. तनुज डबास (गाजियाबाद)

9. आशीष गौहर (गाजियाबाद)

10. गौरव कुमार (गाजियाबाद)

निर्णायकों को मिलेगा टीए/डीए

उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा नामित इन निर्णायकों को सीबीएसई मानकों के अनुसार यात्रा भत्ता (टीए) और दैनिक भत्ता (डीए) आयोजक द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए यह टीम अपनी तकनीकी योग्यता का प्रदर्शन करेगी और प्रतिभागियों के बीच निष्पक्ष खेल को सुनिश्चित करेगी।

Leave a Comment