राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में छाप छोड़ेंगे प्रिंस और श्लोक

 

 

  • कानपुर अंडर 14 मंडल क्रिकेट टीम में हुआ दोनों खिलाड़ियों का चयन

कानपुर। मेरठ में 17 नवंबर से आयोजित 67वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में ए एस क्रिकेट एकेडमी के प्रिंस और श्लोक का चयन कानपुर मंडल की टीम में हुआ है। एन आई एस कोच प्रमोद पाटिल की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मध्यम गति के गेंदबाज प्रिंस श्री कस्तूरबा विद्यालय और श्लोक मोतीलाल खेडिया में पढ़ते है। इनके चयन पर डॉ. रोहित तिवारी, डॉ. अभिषेक बाजपेई, अवनीश शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, विपिन शुक्ला और ब्रजेंद्र यादव, पूजा पाटिल आदि ने प्रसन्नता प्रकट की।

Leave a Comment