लखनऊ में कानपुर की क्षमता और प्रतिभा का संगम दिखाएंगे प्रयाग

 

 

  • 6वीं कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर से प्रयाग सिंह निर्णायक मंडल में चयनित

कानपुर। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 6वीं राष्ट्रीय कैडेट एवं पूमसे प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जुलाई 2023 को लखनऊ के के डी सिंह बाबू इनडोर स्टेडियम में होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर से प्रयाग सिंह का चयन राष्ट्रीय निर्णायक के मंडल दल में हुआ है। प्रयाग इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। प्रयाग के चयन पर कानपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक चौरसिया, उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव सत्येंद्र सिंह यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुशांत गुप्ता, रामगोपाल बाजपेई, पवन सूर्यवंशी, रोहित गुप्ता, अमन चौरसिया, अतुल दुबे, सोनू कटारिया, वकील अहमद, सौरभ सिंह, शिल्पी बाजपेई, शैलेश बाजपेई, संजय कुमार ने प्रयाग सिंह को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Leave a Comment