28 जून को कानपुर में होगी निःशुल्क कलारीपयट्टू छात्र कार्यशाला

 

 

  • प्राचीन भारतीय युद्धकला से आत्मरक्षा, अनुशासन और फिटनेस का मिलेगा प्रशिक्षण
  • राष्ट्रीय खिलाड़ी सैयद अयूब देंगे प्रशिक्षण, सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण-पत्र
  • बालक, बालिका, महिला एवं पुरुष निःशुल्क कार्यशाला में ले सकेंगे भाग

 

कानपुर, 26 जून।

भारत की प्राचीन युद्धकला कलारीपयट्टू को बढ़ावा देने और बच्चों एवं युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन तथा शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कानपुर कलारीपयट्टू एसोसिएशन द्वारा 28 जून (रविवार) को प्रातः 8:00 बजे सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में निःशुल्क कलारीपयट्टू छात्र कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में बालक, बालिका, महिला एवं पुरुष सभी वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सैयद अयूब विशेष प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहेंगे और प्रतिभागियों को कलारीपयट्टू की मूल तकनीकों, आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर, शारीरिक संतुलन, अनुशासन तथा पारंपरिक भारतीय युद्धकला का प्रशिक्षण देंगे।

कार्यक्रम का आयोजन कानपुर कलारीपयट्टू एसोसिएशन के सचिव अनिल कुशवाहा के निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला पूर्णतः निःशुल्क होगी तथा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को Certificate of Participation प्रदान किया जाएगा।

एसोसिएशन ने शहर के सभी विद्यालयों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में भाग लेकर भारत की इस गौरवशाली प्राचीन युद्धकला को सीखने का आह्वान किया है।

पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

अनिल कुशवाहा – 9336658975

प्रीति शुक्ला – 7905178464

Leave a Comment