- 59 किग्रा वर्ग में 480 किलोग्राम भार उठाकर बढ़ाया प्रदेश का मान, स्क्वाट में स्वर्ण, बेंच प्रेस में रजत और डेडलिफ्ट में कांस्य पदक भी जीता
- हैदराबाद में आयोजित जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
- शहर लौटने पर संघ पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए दी शुभकामनाएं
कानपुर, 26 जून।
हैदराबाद (तेलंगाना) में 23 से 28 जून तक आयोजित नेशनल जूनियर एवं सब-जूनियर इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में कानपुर के प्रतिभाशाली पावरलिफ्टर वीरेंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर शहर और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

देशभर से लगभग 800 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे वीरेंद्र कुमार ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 480 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने स्क्वाट स्पर्धा में स्वर्ण पदक, बेंच प्रेस में रजत पदक तथा डेडलिफ्ट में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उल्लेखनीय उपलब्धि के बाद शहर लौटने पर खिलाड़ी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, मो. अशरफ, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, गौरव, मोतीलाल, गुलबीर सिंह, सौम्या एवं रमन सहित अन्य पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने वीरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए आगामी एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।