- उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ ने खिलाड़ियों और कोचेस का बढ़ाया मान
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब आर्यनगर कानपुर में उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ की तरफ से उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल तथा भारतीय टेबल टेनिस संघ के सचिव एवम अर्जुन अवार्ड विजेता कमलेश मेहता और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुमार विनीत आईएएस, उपाध्यक्ष uptta, अरुण बनर्जी, पियूष अग्रवाल, एम डी एमएचपीएल, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन, आशीष कपूर, सुनील सिंह, अरुण दुबे, आशुतोष सत्यम झा, अमित सिंह, पराग अग्रवाल, केशव द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव आदि सहित अनेक खिलाड़ी, कोच एवम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार से है
- राष्ट्रीय रजत पदक विजेता अंडर 19 उत्तर प्रदेश टीम – दिव्यांश श्रीवास्तव, सार्थ मिश्रा, अक्षत त्यागी तथा श्रीधर जोशी
- टीम कोच सुनील जोशी एवम पराग अग्रवाल
- अंडर 19 बालक वर्ग एकल में रजत पदक विजेता खिलाड़ी दिव्यांश श्रीवास्तव
- पैरा नेशनल टेबल टेनिस खिलाड़ी प्राची पांडे, स्वर्ण पदक विजेता प्रगति केसरवानी, रजत पदक विजेता अभिषेक सिंह, कास्य पदक विजेता अमरेश सिंह, कास्य पदक विजेता बृजेंद्र सिंह, कास्य पदक विजेता कुणाल अरोड़ा=कास्य पदक विजेता=पवन कुमार शर्मा कास्य पदक विजेता।