मल्टीडे क्रिकेट चैंपियनशिप के ट्रायल में खिलाड़ियों का उमड़ा उत्साह

 

 

 

 

  • राष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड में ट्रायल के पहले दिन करीब 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
  • दूसरे दिन लगभग 300 खिलाड़ियों के आने की उम्मीद, बिना रजिस्ट्रेशन वाले खिलाड़ी भी मौके पर भर सकेंगे फॉर्म

 

कानपुर 14 मार्च।

एच-ब्लॉक किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को मल्टीडे क्रिकेट चैंपियनशिप के ट्रायल का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले दिन करीब 250 खिलाड़ियों ने मैदान पर पहुंचकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। ट्रायल में कानपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और टूर्नामेंट में खेलने के लिए जोरदार उत्साह दिखाया।

आयोजकों के अनुसार अभी तक इस प्रकार की मल्टीडे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हुआ था, इसलिए खिलाड़ियों में इस टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

टूर्नामेंट के ट्रायल का दूसरा दिन 15 मार्च को आयोजित होगा, जिसमें लगभग 300 खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है। जिन खिलाड़ियों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे राष्ट्रीय मैदान पहुंचकर मौके पर फॉर्म भरकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

ट्रायल के दौरान चयन प्रक्रिया में चयनकर्ता मौजूद रहे और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। आयोजन की जानकारी टूर्नामेंट सचिव अंश तिवारी ने दी।

Leave a Comment