कानपुर के अशोक मौर्य ने पावरलिफ्टिंग में रचा इतिहास, कई नए रिकॉर्ड किए अपने नाम

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

  • डेडलिफ्ट, स्क्वाट और कुल वजन में बनाया नया कीर्तिमान, 3 गोल्ड मेडल पर कब्जा
  • जूनियर 53 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन, ‘बेस्ट डेडलिफ्टर’ और ‘सीनियर स्ट्रॉन्गमैन’ का खिताब भी जीता

 

कानपुर, 05 अप्रैल।

कानपुर के उभरते पावरलिफ्टर अशोक मौर्य ने हाल ही में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए। जूनियर 53 किग्रा वर्ग में खेलते हुए उनका बॉडी वेट 51.6 किग्रा रहा, लेकिन प्रदर्शन बेहद दमदार रहा।

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

डेडलिफ्ट: 190 किग्रा (पुराना रिकॉर्ड 185 किग्रा)

स्क्वाट: 147.5 किग्रा (पुराना रिकॉर्ड 137.5 किग्रा)

बेंच प्रेस: 65 किग्रा

कुल वजन (Total): 402.5 किग्रा (पहले 395 किग्रा)

मेडल और उपलब्धियां

जूनियर, सीनियर और ओपन कैटेगरी में 3 गोल्ड मेडल

बेस्ट डेडलिफ्टर ऑफ कानपुर

सीनियर स्ट्रॉन्गमैन ऑफ कानपुर

कोचिंग और नेतृत्व

अशोक मौर्य S.R. Fitness Unisex Gym में ट्रेनिंग करते हैं और वहीं ट्रेनर के रूप में भी जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे KDF (Kanpur Deadlift Federation) के अध्यक्ष भी हैं और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित कर रहे हैं।

Leave a Comment