- एलेन हाउस स्कूल में बास्केटबॉल कार्निवल जैसा माहौल, 40 टीमों ने लिया हिस्सा
- बालिका वर्ग में IIT-B और पुरुष वर्ग में स्विस सोसाइटी बनी विजेता
कानपुर, 05 अप्रैल।
कानपुर जिला बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में ग्रिट स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 3 ऑन 3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन एलेन हाउस पब्लिक स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर किया गया। सुबह से ही प्रतियोगिता में बास्केटबॉल कार्निवल जैसा उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्य शबाना अरोड़ा, संघ के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला एवं आयोजन सचिव मोहम्मद सनाबिल (अदब) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
40 टीमों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में आईआईटी कानपुर सहित बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें—
बालक वर्ग: स्विस ए, हॉकआई ए, हॉकआई बी, स्लैम
बालिका वर्ग: IIT-A, IIT-B, हॉकआई
फाइनल मुकाबलों के परिणाम
बालिका वर्ग: IIT-B ने IIT-A को 4-0 से हराकर खिताब जीता
पुरुष वर्ग: स्विस सोसाइटी ने ओजी हुपर्स को 13-6 से पराजित किया
पुरस्कार वितरण एवं उपस्थिति
अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार सुशील चंद्रा (कार्यवाहक सचिव) एवं प्रधानाचार्य शबाना अरोड़ा द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विनय पांडे, सुबोध शुक्ला, विनोद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक गौरव उपाध्याय, स्पर्श गुप्ता, युवराज गिल, अनन्या सिंह, सौरभ पांडे, शुभम दीक्षित एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर तुषार अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।