एलपीयू अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में शिवांगी पाल ने जीता कांस्य पदक

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सर ने बढ़ाया कानपुर का मान

 

कानपुर, 14 मार्च।

पंजाब स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी शिवांगी पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।

शिवांगी पाल की इस उपलब्धि में उनके कोच नरेंद्र प्रताप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी निरंतर मेहनत, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की बदौलत खिलाड़ी ने यह सफलता प्राप्त की।

शिवांगी की इस उपलब्धि पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष भगवान दीन सहित हसन रजा जैदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, रमेश श्रीवास्तव, एस.पी. माहेश्वरी, अरुण शर्मा, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया, सुरेश शिरोमणि, महेंद्र शिरोमणि, मुकेश झा, सुधांशु मिश्रा, रवि कठेरिया, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, संतोष त्यागी, कंचन भारती, स्वामी बाजपेई, शैली यादव और काजल साहू आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment