- 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग, स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
कानपुर, 4 अक्टूबर।
जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर में थर्ड कराटे वॉरियर चैंपियनशिप-2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु एवं वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
पुरस्कार वितरण समारोह में 211 कल्याणपुर विधानसभा के जनप्रतिनिधि श्री रवि बाजपेयी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरपी सिंह तथा कानपुर कराते एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुनील कुमार शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में विराज शुक्ला, हर्ष पांडे, जयंतीका झा, मुक्तिका झा, आध्या गुप्ता, मिशिका, आराध्य, आस्था, श्वेता चौहान, पविका, देवेंद्र, अरनवी, वेदांशी सिंह, अनंत राम और अरथेश शामिल रहे।
रजत पदक ऋतिक द्विवेदी, सूर्यांश बघेल, श्वेता चौहान और समृद्धि वाणी ने हासिल किया।
वहीं कांस्य पदक अभ्युदय राजावत, आदित्य शुक्ला, शाश्वत, नमिश सिंह, आन्या कटियार, अन्य दीक्षित, आशुतोष यादव, पलक कटियार और राधिका पासवान सहित अन्य खिलाड़ियों ने जीते।
निर्णायकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। प्रतियोगिता में मोन्टी निषाद, आशीष गौतम, संदीप तिवारी और शिवम सिंह राजावत सहित निर्णायकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास के लिए किया प्रेरित
इस अवसर पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कानपुर कराते एसोसिएशन के सचिव सभाजीत वर्मा ने प्रतियोगिता के आयोजन एवं परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।