नीर नेहवाल और कुहू ने सिंगल्स खिताब जीते, पांच वर्गों में चैंपियन खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

 

 

  • योनेक्स-सनराइज सीताराम पांडेय मेमोरियल यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन

 

कानपुर, 4 अक्टूबर।

ग्रीन पार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित योनेक्स-सनराइज स्वर्गीय सीताराम पांडेय मेमोरियल द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पांच वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

नीर नेहवाल और कुहू बने सिंगल्स चैंपियन

मेंस सिंगल्स के फाइनल में नोएडा के नीर नेहवाल ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को 15-10, 16-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। लखीमपुर खीरी के सिद्धांत सलार और यूपीपी के राजन यादव सेमीफाइनल तक पहुंचे।

विमेंस सिंगल्स के फाइनल में आगरा की कुहू ने अपनी ही शहर की दिव्यांशी गौतम को 21-19, 8-2 से हराया। दिव्यांशी के रिटायर्ड होने के बाद कुहू को विजेता घोषित किया गया। मुरादाबाद की तरनजीत कौर बसी और हापुड़ की काजल पंवार सेमीफाइनल तक पहुंचीं।

अर्चित-शिवम और रिद्धि-श्रुति ने जीते डबल्स खिताब

मेंस डबल्स के फाइनल में उन्नाव/लखीमपुर खीरी के अर्चित सिन्हा और शिवम वर्मा की जोड़ी ने आगरा के आयुष अग्रवाल और दक्ष गौतम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। सहारनपुर के अतुल कुमार-प्रदीप कुमार तथा आजमगढ़/यूपीपी के आरुष श्रीवास्तव-राजन यादव सेमीफाइनल तक पहुंचे।

विमेंस डबल्स में हापुड़/नोएडा की रिद्धि भारद्वाज और श्रुति चौहान की जोड़ी ने वाराणसी/उन्नाव की नेहा पाल और विभूति सिन्हा को 15-4, 15-5 से हराकर खिताब जीता। अलीगढ़ की रमा सिंह-सुजाता सिंह तथा लखनऊ/नोएडा की श्वेता राज वर्मा-स्नेहा मौर्य की जोड़ियां सेमीफाइनल तक पहुंचीं।

अभ्यांश-रिधिमा की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब

मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में वाराणसी के अभ्यांश सिंह और रिधिमा सिंह ने सोनभद्र/हापुड़ के अश्मित सिंह और रिद्धि भारद्वाज को 15-9, 15-9 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। उन्नाव के अर्चित सिन्हा-विभूति सिन्हा तथा अलीगढ़/गाजियाबाद के प्रदीप चौधरी-समीक्षा त्यागी की जोड़ियां सेमीफाइनल तक पहुंचीं।

विजेताओं को नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जगद्गुरु स्वामी सतीशाचार्य जी, एमएलसी अरुण पाठक, चेयरमैन मनोज पांडेय, डॉ. गुंजन पांडेय और संजीव दीक्षित ने विजेता खिलाड़ियों को ₹1,00,000 की नगद पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. ए.के. अग्रवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सचिव डी.पी. सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी, आशीष कुमार गौड़, आशुतोष सत्यम झा, इरशाद अहमद सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, खेल प्रेमियों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Comment