- केएसएस अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, 21 विद्यालयों के 165 प्रतिभागियों ने दिखाया बुद्धि का दम
- प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन
कानपुर, 3 मई। शनिवार को प्रभात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में केएसएस अंतरविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के कुल 165 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी बुद्धिमत्ता व रणनीति का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में नर्चर इंटरनेशनल स्कूल अव्वल
बालिकाओं की श्रेणी में नर्चर इंटरनेशनल स्कूल ने 9 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में विजय हासिल की।
दूसरा स्थान: सनातन धर्म विद्यालय (8 अंक)
तीसरा स्थान: सर पदमपद सिंघानिया स्कूल (7 अंक)
चौथा स्थान: डी.पी.एस. कल्याणपुर (7 अंक)
बालक वर्ग में पं. दीन दयाल विद्यालय शीर्ष पर
बालक वर्ग में पंडित दीन दयाल विद्यालय ने 10 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दूसरा स्थान: नर्चर इंटरनेशनल स्कूल (7 अंक)
तीसरा स्थान: डी.पी.एस. कल्याणपुर
चौथा स्थान: सर पदमपद सिंघानिया स्कूल
श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची (बालक वर्ग)
- 1. अप्रतिम शुक्ला – डी.पी.एस. आजाद नगर
- 2. आरव हंस – डॉ. वीरेंद्र स्वरूप, कल्याणपुर
- 3. आदित्य कुमार साहनी – चिन्टल स्कूल
- 4. हर्षित शुक्ला – गार्डेनिया पब्लिक स्कूल
- 5. राज सिंह – मंतोरा पब्लिक स्कूल
श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची (बालिका वर्ग)
- 1. वैष्णवी गुप्ता – मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- 2. अवंतिका गुप्ता – एल.एन. हाउस, खलासी लाइन
- 3. रिद्धांशा सिन्हा – डी.पी.एस. आजाद नगर
- 4. अंशिका वर्मा – गार्डेनिया पब्लिक स्कूल
- 5. नव्या राठौर – पंडित दीन दयाल विद्यालय
समापन समारोह में हुआ भव्य सम्मान
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री निर्मल तिवारी जी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रधानाचार्या डॉ. रेनू अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक श्री राजेंद्र कुमार यादव एवं विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।