निहाल और अनन्य ने अगले दौर में किया प्रवेश

 

  • द्वितीय रागेंद्र स्वरूप स्मृति जूनियर शटल शोडाउन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ

कानपुर। 2024 की प्रथम बैडमिंटन प्रतियोगिता के रूप में द्वितीय रागेंद्र स्वरूप स्मृति जूनियर शटल शोडाउन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024 का रागेन्द्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकैडमी कल्याणपुर में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निहाल ने देवांश पाहवा को 30-26 से, अनन्य शुक्ला ने वेद हेमराजानी को 30-14 से, प्रभार दीक्षित ने अथर्व कश्यप को 30-14 से, रुद्र लुथरा ने आरव सोनकर को 30-12 से, प्रद्योत सिंह ने वैभव गोयल को 30-4 से, वंश यादव ने सिद्धार्थ प्रताप सिंह को 30-6 से, प्रद्युम्न ने अथर्व गोयनका को 30-23 से, सम्राट सिंह ने अभय राय को 30-19 से, सानिध्य रोहिरा ने जहान उप्पल को 30-24 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। यश तिवारी ने साहब ग्रोवर को 30-02 से, प्रचेत गुप्ता ने अर्पित गुप्त को 30-25 से हराया। शनिवार को बालिका वर्ग के मैच शाम 4:00 से खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रभाकर पांडे, रवि दीक्षित अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर, आशुतोष सत्यम झा प्रतियोगिता संचालन सचिव, तेजेन्द्र वीर शर्मा, यश तिवारी, अमित त्रिपाठी, आयुष पटेल, आशीष कुमार, सोहित कुमार, गौरव सोनकर, आयुष मिश्रा, प्रशांत पाल, सुप्रिया वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Comment