कानपुर तीरंदाजी में फिर आया नया ट्विस्ट

 

  • जिला तीरंदाजी संघ की सफाई, वैभव को नहीं बनाया गया उपाध्यक्ष

कानपुर, 16 अप्रैल। मंगलवार को कानपुर की तीरंदाजी में दिन भर नाटकीय घटनाक्रम चलता रहा। वैभव गौड़ को लेकर दो संघों के बीच चली रसाकसी के बाद जहां एक संघ की ओर से उन्हें निष्कासित कर दिया गया तो वहीं दूसरे संघ ने भी देर रात स्पष्ट कर दिया की वैभव गौड़ को उपाध्यक्ष के रूप में नामित नहीं किए गया है। ये सफाई जिला तीरंदाजी संघ की ओर से सह सचिव संदीप पासवान ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है। 

दरअसल, कानपुर तीरंदाजी संघ के सचिव वैभव गौड़ ने मंगलवार को संघ से इस्तीफा देकर दूसरे संघ यानी जिला तीरंदाजी संघ को ज्वाइन कर लिया और इसकी कार्यकारी समिति की बैठक में सम्मिलित होकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे। इसी में एक प्रस्ताव उन्हें संघ का उपाध्यक्ष नामित किए जाने को लेकर था। बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा तो हुई लेकिन मुहर नहीं लगी। हालांकि बताया जा रहा है कि वैभव गौड़ ने सोशल मीडिया पर अपने उपाध्यक्ष नामित किए जाने के क्रिटिव्स चला दिए। इसमें कानपुर ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों की ओर से उन्हें उपाध्यक्ष नामित किए जाने की घोषणा और बधाई के संदेश भी वायरल किए जाने लगे। इस पर जिला तीरंदाजी संघ के सह सचिव संदीप कुमार पासवान ने आपत्ति जाहिर करते हुए खबर का खण्डन किया। 

संदीप ने बताया कि संघ की ओर से भी वैभव गौड़ को उपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर सही नहीं है। उन्होंने प्रस्ताव जरूर दिया था, लेकिन इस पर अंतिम मुहर नहीं लेंगी। इस तरह से प्रचार करना गलत है, जिसका संघ की ओर से खण्डन किया जाता है। वैभव गौड़ हमारी जिला तीरंदाजी संघ, कानपुर के उपाध्यक्ष पद पर नामित नही किये गये है। 

Leave a Comment