- एच.एस. क्रिकेट अकादमी की चैंपियन प्रीमियर लीग में छह टीमें लेंगी हिस्सा, युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
कानपुर, 13 जून।
एच.एस. क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली चैंपियन प्रीमियर लीग (CPL) सीजन-5 की ट्रॉफी का भव्य अनावरण शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक Neelima Katiyar द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा क्षेत्र में खेलों के विकास और खेल सुविधाओं के उन्नयन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतियोगिता के सचिव हर्षित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियन प्रीमियर लीग सीजन-5 में कुल छह टीमें—पंजाब स्पोर्ट्स, रमेश वर्मा इलेवन, शहनाज चैंपियंस, द लीजेंड किंग, सीएस हिटर्स और आरएस वॉरियर्स—प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लीग का मुख्य उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और क्षेत्र में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में पार्षद राजकिशोर, ए.के. द्विवेदी, ऋषभ गौर, अंकुर श्रीवास्तव, चंदन शुक्ला, कुलदीप श्रीवास्तव, नवल कुमार झा, विकास सिंह चंदेल, मनीष वर्मा तथा रेनू श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह का समापन प्रतियोगिता की सफलता और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।