नेशनल यूथ क्लब फाइनल में, जेडी क्लब को 6 विकेट से हराया

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • चंद्रा ट्रॉफी T20 के दूसरे क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन
  • अभिषेक के ऑलराउंड खेल और दिव्यांशु–रोहित की संयमित बल्लेबाजी से 18.1 ओवर में हासिल किया 152 रनों का लक्ष्य

 

कानपुर, 12 फरवरी।

चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में नेशनल यूथ क्लब ने जेडी क्लब को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

अहम मुकाबले में नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेडी क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से अमन राजपूत ने 40, अंकित यादव ने 37 तथा सिद्धार्थ सेट ने शानदार 44 रनों की पारी खेली। नेशनल यूथ क्लब की ओर से अभिषेक राय और अभिषेक ने दो-दो विकेट हासिल किए।

जवाब में उतरी नेशनल यूथ क्लब की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रोहित कुमार ने 30 रन तथा दिव्यांशु पांडे ने 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस जीत के साथ नेशनल यूथ क्लब ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरुण यादव (BPMG अध्यापक) एवं अधिवक्ता हनुमंत राय द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।