क्रीड़ा भारती के प्रशिक्षकों की बैठक, संगठन मंत्री ने किया मार्गदर्शन

 

  • बैठक में विभिन्न खेलों के विकास और प्रशिक्षकों की भूमिका पर हुई चर्चा, अधिक से अधिक क्रीड़ा केंद्र खोलने के लिए प्रशिक्षकों से किया आग्रह

कानपुर, 26 जुलाई। हरसहाय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्रीड़ा भारती कानपुर प्रांत की प्रशिक्षकों की परिचय बैठक में संगठन मंत्री प्रसाद महांकर ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने क्रीड़ा केंद्र में बच्चों से भी परिचय प्राप्त किया। उन्होंने क्रीड़ा के महत्व और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बैठक में विभिन्न खेलों के विकास और प्रशिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। उन्होंने कीड़ा केंद्र के बारे में बताया और अधिक से अधिक कीड़ा केंद्र खोलने के लिए प्रशिक्षकों से आग्रह किया। 

क्षेत्रीय संयोजक डॉ रजत आदित्य दीक्षित, नीतू कटियार, प्रांत मंत्री कानपुर प्रांत, अशोक जी, सुलोचना जी, बसंत सक्सेना, सर्वेश जी, सत्य प्रकाश तिवारी, चंपा जी, आनंद जी, केशव आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रचार प्रमुख कानपुर प्रांत वैभव गौड़ ने दी। 

 

Leave a Comment